पूर्णिया, मार्च 31 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई मद्य निषेध कानून के सख्ती से अनुपालन को लेकर की गई। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 70/26 के तहत कार्रवाई करते हुए मधेपुरा जिले के निवासी राजीव कुमार उर्फ बबलू यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी नशे की हालत में पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...