मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। मोतिहारी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के यहां जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। जीएसटी की विशेष टीम ने छापेमारी में टैक्स चोरी का खुलासा किया। राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), मुजफ्फरपुर, वाणिज्य कर विभाग के निर्देशानुसार छापेमारी दल द्वारा कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों और बोगस बिलिंग संबंधी तथ्यों के आधार पर दो प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आभा इन्दरप्राईजेल व पानऔर वर्क कनेक्ट प्रा लि का निरीक्षण किया गया। छापेमारी दल द्वारा मौके पर ही व्यापारिक खाताबही कर बीजक, बैंक स्टेटमेन्ट, भौतिक स्टॉक जब्त किये गए। छापेमारी की जानकारी मिलते ही अन्य कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। छापेमारी दल द्वारा करोड़ रुपये से अधिक की संभावित कर चोरी का प्रारंभिक खुलासा किया गया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा जांच जारी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.