कानपुर, जुलाई 1 -- कर्नाटक में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में दो व्यापारियों को जिला जज अनमोल पाल की अदालत से 20 दिन की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिली है। कोर्ट ने उन्हें कर्नाटक के सक्षम न्यायालय में जाकर नियमित अग्रिम जमानत लेने के लिए 19 जुलाई तक का समय दिया है। कर्नाटक में कानपुर के लोकमन मोहाल स्थित आनंदेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राजीव शुक्ला और शशांक शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि व्यापारियों ने एक टन कटी सुपारी खरीदने का सौदा किया। कर्नाटक से माल कानपुर आने पर बहुत कम दाम में सुपारी बेचने का दबाव बनाया और मना करने पर माल वापस लौटा दिया। माल की कीमत लगभग एक करोड़ नौ लाख रुपये बताई गई थी। जिसके बाद केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए व्यापारियों ने कर्नाट...