कन्नौज, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र के मलिहापुर गांव में दो व्यक्तियों ने जहर खा लिया। जिनको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के मलिहापुर गांव निवासी बलराम (30) पुत्र राम नारायण ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं गांव में रहे रहे रामलखन यादव पुत्र राजाराम ग्राम सिदौलिया जिला सीतापुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गृह कलेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...