गढ़वा, अप्रैल 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी में 31 मार्च को गांव की दो प्रतिष्ठित वृद्ध महिलाओं के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। उक्त दुखद घटना के कारण न केवल परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है, बल्कि पूरे गांव में सूतक लग जाने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तिथियों में भी बदलाव करना पड़ा है। बताया गया कि स्व सीताराम दुबे की धर्मपत्नी 96 वर्षीया सुमति कुंवर का पहले निधन हुआ। ग्रामीण उक्त शोक से उबर भी नहीं पाए थे कि रांची के रिम्स में इलाज करा रही धनंजय दुबे की 76 वर्षीया पत्नी विमला देवी के निधन की खबर आ गई। एक ही दिन में दो मौतों ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और 4 अप्रैल को भव्य जलयात्रा निकाली जानी थी। लेकिन सूतक के कारण उत्पन्न बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.