दो वूशु खिलाडियों का यूपी पुलिस में हुआ चयन
बागपत, जुलाई 24 -- बड़ौत। बड़ौत वूशु एकेडमी के दो होनहार खिलाड़ी अनुसुइया (गांव कायमपुर) और विशु गंधर्व (गांव सुजरा) का वर्ष 2023 की खेल कोटा भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा चयनित 16 खिलाड़ियों की सूची में बागपत के दो खिलाडी शामिल हैं। बड़ौत वूशु एकेडमी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बागपत वूशु एसोसिएशन के सचिव एवं कोच राज विपिन ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से वूशु का नियमित प्रशिक्षण ले रहे थे और राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत चुके हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि जनपद में वूशु खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.