बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता । शहर की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की चौकी चौक व वीवीआईपी इलाके सिविल लाइन स्थित रायपुर राजा पानी टंकी पुलिस चौकी पर एक पखवारे से चौकी इंचार्ज की कुर्सी खाली पड़ी है। इन चौकियों पर स्थाई उप निरीक्षक तैनात नहीं कर सके हैं। जिससे इलाके में अतिक्रमण, ठेलो की भरमार, ई रिक्शा के आड़े तिरछे खड़े होने से पब्लिक हलकान है। निवर्तमान पुलिस कप्तान राम नयन सिंह ने तबादले से चंद दिनों पूर्व नगर की चौकी चौक के इंचार्ज अमित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था और रायपुर राजा पानी टंकी चौकी प्रभारी का पीएन पांडेय का तबादला कर दिया था। लगभग दो सप्ताह से अधिक समय से नगर की अति महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर स्थाई इंचार्ज की तैनाती न होने से इन इलाकों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था व्यवस्था पूरी तौर से ध्वस्त नजर आ रही है। चौकी ...