दो विषयों में फेल या अनुपस्थित छात्र भर सकेंगे कम्पार्टमेंट परीक्षा का फार्म
बलरामपुर, जुलाई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के अधीन संचालित सभी अरबी व फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ष 2026 की कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने जनपद के सभी मदरसा प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं अथवा परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल संबंधित मदरसों के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.