फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। यात्रियों को होने वाली परेशानियों के चलते दो विशेष ट्रेनों का संचालन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन कानपुर से छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार व कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार सात अप्रैल से 30 जून तक कराया जाएगा। जबकि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष गाड़ी का संचालन झांसी से आठ अप्रैल से 28 जून तक रविवार व बुधवार तथा आसनसोल से नो अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार एवं गुरुवार को कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.