दो विशेष चमकदार तारों के बीच नजर आएगा पृथ्वी का जुड़वा ग्रह
गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कहा जाने वाला शुक्र 4 अगस्त को स्पाइका और रेगुलस तारे की सीध या दृश्य संयोजन में आने वाला है। सूर्यास्त के बाद नजर आने वाले इस संयोजन के दौरान सिंह तारामंडल का सबसे अधिक चमकीला तारा रेगुलस और कन्या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा स्पाइका (चित्रा तारा) शुक्र ग्रह के ऊपर-नीचे दिखाई देने वाले हैं। खगोलविदों के अनुसार स्पाइका आकाश का 15वां सबसे चमकीला तारा है, वहीं रेगुलस अपने नीले-सफेद रंग और अत्यधिक ताप को लेकर विशेष माना जाता है। इस खास खगोलीय संयोजन को नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। दूरबीन या बाइनोकुलर की मदद से यह दृश्य और भी मनमोहक नजर आ सकता है। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया कि सौर मण्डल का सबसे चमकीला और गर्म ग्रह शुक्र पृथ्वी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.