भागलपुर, जून 24 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के दो विभिन्न स्थानों पर हुई मारपीट एवं विभिन्न आरोपों के तहत थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिलगौरी के रहने वाले जुबेर अंसारी द्वारा 20 जून की रात घटी घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपी पर शराब पीकर अश्लील गाना बजाने एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। इधर नवादा गांव में मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला प्रियंका देवी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- दबंग ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...