मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से बखरी तक एनएच को सिक्स लेन बनाने का काम दो विभागों की मंजूरी के इंतजार में सुस्त पड़ गया है। सड़क चौड़ीकरण की राह में पेड़ों और बिजली तारों की बाधा आ रही है। वन विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले 895 पेड़ों की कटाई या शिफ्ट करने की अनुमति अब तक नहीं दी है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने चार माह पहले वन विभाग को पत्र भेजा था, लेकिन अब तक एनओसी नहीं मिला है। वहीं, बखरी चौक से बड़ा जगन्नाथ तक हाईटेंशन लाइन का एलाइनमेंट भी नहीं बदला गया है। मालूम हो कि, 89 करोड़ की लगत से चांदनी चौक-बखरी एनएच (7.650 किमी) का चौड़ीकरण होना है। काम पूरा करने का लक्ष्य 2027 रखा गया है।

बिजली तारों की बाधा दरअसल, बखरी चौक से बड़ा जगन्नाथ तक 11केवीए व 33केवीए के तार सड़क के ऊपर से गुजर रहे हैं। ...