गंगापार, मई 8 -- वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर मांडा खास सहित विभिन्न बाजारों में चार साल से सड़क के बीचोबीच खड़े हैं विद्युत पोल मांडा। बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर मांडा खास सहित विभिन्न बाजारों में सड़क के मध्य चार साल से खड़े विद्युत् पोल के चलते राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। लंबा जाम लगता है तथा कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मामला पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के खींचातानी के चलते अधर में पड़ा हुआ है।वीपी प्रतापपुर राजमार्ग मांडा रोड से शुरु होकर मांडा क्षेत्र के चकडीहा, राजापुर, भारतगंज कस्बा, महुआरीखुर्द, भरारी द्वितीय, मांडा खास, गिरधरपुर, कोसड़ा कला होते हुए कोरांव होकर नारीबारी, प्रतापपुर तक जाती है। प्रयागराज जनपद का सबसे बड़ा लगभग 82 किमी का यह राजमार्ग प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। तीन साल पहले इस राजमार्ग का चौड़ीकरण किया ग...