गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। दो विधानसभा क्षेत्र के भंवर में फंसे अलपीटो - हेठली बोदरा की सड़क की बदहाली ग्रामीणों के आंदोलन के बाद भी दूर नहीं हुई है। कमोबेश स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। रविवार रात में और सोमवार को दोपहर में हुई बारिश के बाद इस रोड होकर आवागमन करना खतरे को निमंत्रण देने के बराबर है। एक तरफ नहर निर्माण कार्य होने से नहर का मलबा रोड किनारे फेंके जाने और मिट्टी गीली होने से इस रोड होकर पैदल चलना भी मुश्किल भरा हो गया है। सोमवार को चौथा में साप्ताहिक हाट लगा था। खरीदारी के लिए नहर के रास्ते होकर हाट आवागमन करने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और बदहाल सड़क की इस दुर्दशा के लिए ग्रामीणों के द्वारा सरकार को कोसा जा रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि निर्मित नहर को तोड़कर फिर से नहर बनाने की बजाय सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.