दो विद्यालयों में 118 बच्चों को लगाया गया एमआर टीका
गाजीपुर, अगस्त 22 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिशुनपुरा और सरहुला कम्पोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोनों विद्यालयों के 15 वर्ष तक की आयु के कुल 118 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के साथ बच्चों और अभिभावकों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बीमारी के लक्षण, पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी जोर दिया गया। बिशुनपुरा कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.