हापुड़, मार्च 2 -- जनपद हापुड़ से दो विद्यालयों को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद शासन द्वारा निर्धारित डेट पर मूल्यांकन होगा। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित तारिख से यूपी बोर्ड की कापियों का जिले में मूल्यांकन होगा। अब जिले में मूल्यांकन केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के दो मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें एसएसवी इंटर कॉलेज और श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ शामिल हैं। दोनों मूल्यांकन केंद्र बनेंगे या फिर एक मूल्यांकन केंद्र बनेगा। यह बोर्ड की मुहर लगने के बाद तय होगा। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि दो विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.