पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो अलग-अलग विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व विशिष्ट शिक्षक अलग-अलग आरोप में निलंबित कर दिये गये हैं। एक प्रधानाध्यापक को जहां वित्तीय अनियमितता और दूसरे विशिष्ट शिक्षक को विद्यालय का माहौल खराब करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर शिक्षा विभाग बिहार पर दर्ज शिकायत के आलोक में जांचोपरांत डीपीओ स्थापना शशि नंदन चौधरी ने निलंबन को लेकर पत्र जारी कर दिया है। -जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई :-डीपीओ स्थापना शशि रंजन चौधरी के द्वारा जारी कार्यालय आदेश में उल्लेख किया गया है कि कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर शिक्षा विभाग बिहार पटना पर दर्ज शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा से कराई गई। जिला कार्यक्रम प...