दो विकेट से जीत धाता बनी चैंपियन
फतेहपुर, जून 17 -- विजयीपुर। क्षेत्र के लोधौरा गांव में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला धाता व एमएसजीडी के मध्य खेला गया। बारिश के चलते मैच 10-10 ओवरों का खेला गया। जिसमें एमएसजीडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धाता के बल्लेबाजों ने महज आठ ओवर में दो विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। धाता के विनय कुमार को मैन आफ द मैच और व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर भानूप्रताप, उमाशंकर, अरविंद, अंशुमान, आदर्श, सचिन, राजा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.