आगरा, जून 15 -- आगरा की क्रिकेटर बेटी दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की। बीते वर्ष आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर दीप्ति ने इतिहास रच दिया। अब 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ दीप्ति एक और इतिहास रचने के करीब पहुंच गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ यदि दो विकेट लेती हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली (तीनों फार्मेट में) क्रिकेटर बन जाएंगी। यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup को लेकर अश्विन ने की ऐसी भविष्यवाणी, जो भारतीय फैंस को नहीं आएगी पसंद वह भारत की तेज गेंदबाज झूलन ...