चंदौली, फरवरी 2 -- सैयदराजा। नौबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास रविवार को पुलिस ने बिहार वध के लिए ले जाए जा रहे दो वाहनों पर लदे चार मवेशियों को बरामद किया। वहीं तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये मवेशियों को अभिरक्षा में लेकर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। कोतवाल वीपी पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ नौबतपुर मेडिकल कॉलेज के पास बिहार की तरफ जाने वाले लेन पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच उक्त दोनों वाहनों को रोक कर जांच की गयी तो उसमें चार मवेशी लदे मिले। पुलिस ने गिरफ्तार पशु तस्करों जबलपुर निवासी राकेश और लोकेश एवं बिहार भभुआ निवासी अखिलेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.