फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- नवाबगंज। कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज निवासी राजकुमार डीसीएम लेकर तंबाकू लोड करने एटा के अलीगंज जा रहे थे। इसी दौरान एटा जनपद के जैथरा निवासी पुष्पेंद्र यादव अपनी डीसीएम में सामान लादकर जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन वीरपुर मोड़ पर पहुंचे, उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। हादसे में पुष्पेंद्र यादव अपनी गाड़ी के केबिन में दब गए। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुद रेस्क्यू शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर ट्रैक्टर मंगवाया और रस्सी के सहारे क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर पुष्पेंद्र को घायल हालत में बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क पर लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.