दो वाहन चोर पकड़ कर पुलिस को सौंपे
गाज़ियाबाद, मई 26 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव । लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल सोसायटी में निजी स्कूल के पास 24 मई को लोगों ने दो वाहन चोरों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व ई रिक्शा बरामद हुई। लोगों ने इनकी पिटाई करने के बाद दोनों को चोरी के वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने अपने नाम सलीम निवासी नसबंदी कॉलोनी और सद्दाम निवासी डाबर तालाब थाना अंकुर विहार बताए। इन्होंने बरामद वाहनों को दिल्ली से चोरी करना स्वीकार किया है। यह भी पढ़ें- दो वाहन चोर पकड़ कर पुलिस को सौंपे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.