दो वाहन चोर गिरफ्तार, 18 दोपहिया वाहन बरामद
गाज़ियाबाद, मई 21 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी अंकुर विहार से चुराई गई 12 मोटरसाइकिल, पांच स्कूटी व एक विक्की बरामद हुई है। पुलिस वाहन चोरों के फरार साथी की तलाश में जुटी है। अंकुर विहार थाना पुलिस बुधवार रात अल्वी नगर कॉलोनी के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग दो मोटर बाइक पर आ रहे तीन युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख तीनों युवक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गया। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अमजद निवासी प्रेम नगर थाना लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.