गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार को नियमित जांच के दौरान लालकुआं सर्विस रोड पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। कविनगर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- रेकी कर 100 से अधिक बाइक चुराने वाले दबोचे पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अकुल कश्यप निवासी ग्राम मुकारी थाना बलैनी जिला बागपत और अंश भाटी निवासी बंथला थाना लोनी बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.