विकासनगर, मार्च 27 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...