पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अवैध रूप से हूटर लगाकर वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीरेंद्र सिंह ने छह वाहनों का चालान कर एक वाहन सीज किया। चेंकिंग में अवैध रूप से हूटर लगाकर वाहन संचालन कर रहे दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन केलिए नोटिस जारी किए। चेकिंग में बिना पंजीयन सवारियां ढो रहे दो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों को भी सीज किया गया। सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए दो ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी चालान किया गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अवैध हूटर का प्रयोग ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता...