दो वाहनों से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद, टीमें जांच में जुटीं
मिर्जापुर, मई 30 -- चेतगंज, मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने शुक्रवार सुबह चील्ह तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो फॉर्च्यूनर वाहनों से डेढ़ करोड़ रुपये से भरे छह बैग बरामद किए। पुलिस बरामद रुपये समेत दोनों वाहनों में सवार दो व्यवसाइयों को भी थाने उठा लाई। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई। बैंककर्मियों को बुलाकर विशेष मशीन से बरामद रुपये की गिनती कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार बरामद रुपये ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के हैं। एक मध्य प्रदेश और दूसरा मिर्जापुर निवासी हैं। जांच के बाद आगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य को सूचना मिली कि दो फॉर्च्यूनर वाहन वाराणसी से मिर्जापुर की ओर आ रहे हैं। इसमें करोड़ों रुपये कैश रखा है। सूचना पर थाना प्रभारी और उनकी टीम चील्ह तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करने लगी, तभी वाराणसी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.