बहराइच, अप्रैल 28 -- बहराइच, संवाददता। बहराइच - लखनऊ हाईवे के कटी नाले के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण रही कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के ग्रामीण घायलों को देवदूत बन गए। हादसा होते ही आसपास के लोग जिस हालत में थे। दौड़े और घायलों को वाहनों से निकाल एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को मुस्तफाबाद सीएचसी बेहोशी की हालत में भेजा। मुस्तफाबाद सीएचसी में चिकित्सकों ने आनन फानन में घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। जरवलरोड थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के जरवल कस्बा कटी नाले के पास सोमवार शाम टाटा की ईवी और सुजुकी की ईको की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हुए हैं। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटन...