दो वाहनों पर 30 हजार का लगाया जुर्माना
मैनपुरी, मई 16 -- डीएम के आदेश पर शनिवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पीटीओ इशरत की टीम ने सुबह 11 बजे जटपुरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पड़ोस के कस्बा उसराहार के एक ही विद्यालय के दो स्कूली वाहनों को पकड़ा। जांच में एक वाहन का परमिट और दूसरे का रजिस्ट्रेशन गायब मिला। नियमों के उल्लंघन पर टीम ने दोनों वाहनों पर क्रमश: 20 हजार और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें थाने में खड़ा करा दिया। दूसरी ओर, इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रशांत यादव ने आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरटीओ कार्यालय द्वारा ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसकी वे कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.