भागलपुर, जून 21 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग पर नवादा के पास टोटो और सीएनजी टेंपो की टक्कर में टेंपो पर सवार छात्र अनिल कुमार (19) पुरानी मोतिचक, गंभीर रूप से घायल हो गया। टोटो चालक ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। छात्र ने बताया कि टेंपो से कोचिंग पढ़ने सुल्तानगंज आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...