लखीसराय, अप्रैल 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा- कजरा संपर्क पथ पर अरमा-माधोपुर के नजदीक मंगलवार की दोपहर करीब 2: 40 बजे के आस-पास दो वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इन घायलों को स्थानीय सीएचसी में लाया गया और उपचार कराया गया। घोघी बरियारपुर के ग्रामीण तीलो साव के पुत्र सेंटू साव को गंभीर स्थिति में लखीसराय सदर हॉस्पीटल भेजा गया है। लखीसराय जाने के क्रम में सेंटू साव की मौत होने की बात की जा रही है। उसकी मौत लखीसराय में हो गई है। कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने घटना में चार के घायल होने की बात कही। लेकिन किसी के मौत नहीं होने की बात की। बताया जाता है कि सभी हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहते थे और ट्रेन से वापस अपने घर मुस्तफापुर जा रहे थे। कजरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सभी सीएनजी गाड़ी पर सवार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.