बिजनौर, मार्च 16 -- नूरपुर। धामपुर रोड पर सेवाधाम आरण्यक आश्रम के समीप दो वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत होगयी। मृतक के परिजन बस में तोड़फोड़कर पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अपने साथ ले गये। रविवार को अपरान्ह धामपुर मार्ग स्थित सेवाधाम आरण्यक आश्रम के पास बस से एक अन्य वाहन की भिंडत हो गई। इसमें चांदपुर के मोहल्ला काजी सराय निवासी अजीम पुत्र शरीफ की मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। देर शाम खबर भेजें जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया का कहना है तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.