गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान वार्ड संख्या 06 के पार्षद संजीव कुमार एवं पार्षद दीपक कुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार (बायकॉट) किया। इस संबंध में पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी कहा करते थे, "सत्ता आएगी और जाएगी, लेकिन लोकतंत्र बचना चाहिए।" उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ही उन्होंने इस प्रक्रिया का बहिष्कार किया। संजीव ने कहा कि पिछली बार नगर निकाय चुनाव में डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा कराया गया था, जिससे जनता की भागीदारी और पारदर्शिता बनी रहती थी। लेकिन इस बार हेमंत सोरेन सरकार द्वारा डिप्टी मेयर का चुनाव वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.