पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड संख्या पांच में शारदा कॉलोनी और वार्ड संख्या 26 के आसफजान मोहल्ले में नव निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। पालिका परिषद की ओर से वार्ड संख्या 5 में रामरतन के मकान से रोहित सत्यप्रकाश के मकान तक तथा वार्ड संख्या 26 में दिनेश रस्तोगी के मकान से सकटूमल के पाकड़ तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। इस दौरान सभासद शिवम श्रीवास्तव, पुष्पा उपाध्याय, अवतार सिंह, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, सुनीता सिंह, चैतन्य गंगवार, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नितिन सक्सेना, स्वतंत्र देवल और नरेंद्र तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...