गोंडा, अप्रैल 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर पालिका करनैलगंज के दो वार्डों में सभासदों की मौत के बाद उपचुनाव होना तय हो गया है। दोनों वार्डों में आमने-सामने की टक्कर देखने को मिलेगी। मंगलवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए, जिसके बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड नंबर 16 सकरौरा में दिवंगत सभासद मोहम्मद रफी के पुत्र अकबाल अहमद और साबिर के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं वार्ड नंबर 25 भैरवनाथ पुरवा में दिवंगत सभासद मोहम्मद साबिर के पुत्र मोहम्मद साजिद और राहत अली आमने-सामने हैं। दोनों वार्डों में निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास किए गए, लेकिन अंततः प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव होना तय हो गया। अब 5 मई को दोनों वार्डों में मतदान कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.