सीतामढ़ी, जून 18 -- प्रलयंकर सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड दो में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुयी है। थाना रोड से वनौली जाने वाली सड़क, जो वार्ड संख्या एक और दो की सीमा रेखा है। उस पर सालों भर पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या से 50 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हैं। उक्त सड़क के उत्तर में वार्ड संख्या एक तथा दक्षिण में वार्ड संख्या दो स्थित है। यह भी पढ़ें- दो वार्डों के 50 से अधिक परिवार दो वर्षों से झेल रहे जलजमाव की समस्याजलजमाव का प्रभाव सड़क के दोनों ओर दर्जनों परिवार निवास करते हैं। इसी मार्ग से होकर चार विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जलजमाव के कारण छात्रों, राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों...