प्रयागराज, अप्रैल 15 -- नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने पूरामुफ्ती और धूमनगंज थाना क्षेत्रों में तीन सूने घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सभी पीड़ितों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहला मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव का है, जहां 13 और 14 अप्रैल की रात करीब 11 से दो बजे के बीच चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पप्पू सेन के मुताबिक, उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं, गांव के ही पृथ्वी लाल के घर से एक जंजीर, अंगूठी और लगभग 36 हजार रुपये चोरी हुए। दूसरी घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम इलाके की है। यहां 120 फीट रोड निवासी अंगद चौरसिया अपने गांव गए थे। इसी बीच...