औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना पुलिस ने एक कांड के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि बौर गांव निवासी सुनेश पासवान एवं राजू पासवान के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...