दो वारंटी धराए, 133 वाहनों का चालान
भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस ने 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में 120 दोपहिया और 13 चारपहिया सहित कुल 133 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 61 हजार पांच सौ रुपये का समन शुल्क वसूला गया। सुरियावां के एसआई जितेंद्र प्रताप यादव ने वारंटी यशवंत कुमार यादव निवासी कुसौड़ा को गिरफ्तार किया, जबकि गोपीगंज के एसआई चन्द्रशेखर राय ने वारंटी कौशलेश कुमार निवासी ग्राम कठौता को गिरफ्तार किया। उधर, ज्ञानपुर पुलिस ने थाना परिसर क्षेत्र से छह, चकटोडर से दो, ऊंज पुलिस ने पिल्खुना से चार, सुरियावां पुलिस ने अभिया से दो, खड़गसेनपट्टी से एक और चौरी पुलिस ने अमवां भवानीपुर से एक व्यक्ति को पाबंद किया। कुल 16 लोगों को शांति भंग की आशंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.