आरा, अप्रैल 10 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकवारी हनुमान छपरा गांव से अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें उक्त गांव निवासी नगीना चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी और जगमोहन पांडे के पुत्र विनोद कुमार पांडे शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में हुई मारपीट के एक मामले में आरोपित सुनील चौधरी पर न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वहीं आरोपित विनोद पांडेय पर शराब सेवन के मामले में वारंट जारी किया गया था। इस आलोक में सहार पुलिस ने दोनों आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी सहार के अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...