मिर्जापुर, फरवरी 23 -- हलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से सोमवार को पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। न्यायालय से बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पर्शिया खुर्द गांव निवासी हीरा तथा देवरी गांव निवासी सागर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआई हंसराज यादव व पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.