औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रतन खाप गांव निवासी अल्लाहु शाह तथा काशी बिगहा निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, जिसे अब सफलता मिली है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...