औरंगाबाद, मई 30 -- ओबरा, संवाद सूत्र। खुदवां थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि समधन बिगहा गांव से शराब बिक्री के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी भूषण यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कुछ वर्ष पूर्व शराब बेचने से संबंधित कांड दर्ज हुआ था और औरंगाबाद उत्पाद न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। वहीं लहसा गांव से वारंटी सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। दोनों आरोपितों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के आलोक में की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...