दो वारंटी को पुलिस ने पकड़ा
गंगापार, मई 12 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय में समय पर उपस्थित न होने वाले दो के खिलाफ वारंट जारी हो गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को पुलिस ने पकड़ लिखापढ़ी कर न्यायालय में दाखिल किया।कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया पहला वारंटी पुनीत कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी खरका डाबर का है, जिसे उप निरीक्षक इन्द्रदेव पांडेय ने उसके घर से पकड़ लिया, विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। दूसरा वारंटी मेजिया गांव का अनिल यादव पुत्र कमलेश यादव है, जिसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था, अनिल यादव को उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने पकड़ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय ले गए। यह भी पढ़ें- दो वारंटी किए गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.