रुडकी, अप्रैल 16 -- कलियर। पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नौमान निवासी जवाई खेड़ा, पिरान कलियर और कलीम निवासी इमाम साहब रोड, पिरान कलियर को न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...