गंगापार, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के दो वारंटियों को पुलिस पकड़ लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बीरपुर पटखौली निवासी राकेश कुमार मिश्र व कुवरपट्टी गांव के विंध्यवासिनी मिश्र समय पर न्यायालय में हाजिर नहीं हो सके, जिससे दोनों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया। न्यायालय का वारंट मिलते ही चौकी प्रभारी जेवनिया सुमित त्रिपाठी ने दोनों को विभिन्न स्थानों से पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...