दो वारंटियों को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट में पेश किया
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददताा। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसके तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने अनिरुद्ध सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, धूमनगंज को दबोचा।अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ कौशाम्बी थाना में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। समन जारी होने के बाद भी वह कोर्ट में नहीं पेश हो रहा था। इसी तरह मंझनपुर थाना पुलिस ने कुलौली गांव के केदारनाथ पुत्र राम प्रसाद को पकड़ा। केदारनाथ के खिलाफ विद्युत अधिनियम का केस दर्ज था। पकड़े गए दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.