कुशीनगर, मार्च 9 -- पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एससी व एसटी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त संजीत कुमार गोड़ पुत्र श्रीकान्त गोड़ निवासी घघवा जगदीश व सरवन यादव पुत्र विरझन यादव निवासी तरयासुजान खैरा टोला थाना तरयासुजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, दरोगा विपिन यादव, शिवम कुमार द्विवेदी, सिपाही दीपक सिंह व सरवन कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...