दो वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
जौनपुर, अगस्त 3 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने रविवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी संतोष मौर्या उर्फ नेउरा पुत्र जेठू मौर्या को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायालय में हाजिर न होने पर गिरफ्तार किया गया। वहीं सुरिस गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र अरुण गौड़ को मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मुकदमे में न्यायालय में उपस्थित न होने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: समथर पुलिस ने दो वारंटी दबोचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.