फिरोजाबाद, जून 18 -- फिरोजाबाद,। यूपी बोर्ड में सख्ती का असर कहें या कुछ अन्य वजह। फिरोजाबाद के दस और स्कूलों की मान्यता समाप्त हो गई है। दरअसल बीते दो शैक्षिक सत्र से इन स्कूलों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं में किसी छात्र का पंजीकरण नहीं हुआ तथा कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। इस स्थिति में बोर्ड ने इनकी मान्यता खत्म कर दी है। कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा जारी पत्र में कहा है कि कई स्कूलों में दो वर्ष से कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो रहा है तथा इनके द्वारा कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 191 के तहत प्रावधान हाईस्कूल वनीन वनटाइम एवं इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त स्कूल से लगातार दो वर्ष तक किसी छात्र के परीक्षा में सम्मिलित न होने पर...